शाहरुख खान की 'जवान' का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Youtube
आज फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाहरुख खान समेत कई लीडिंग स्टार का लुक रिवील किया गया है। किंग खान सोल्जर के किरदार में नजर आए। वहीं, नयनतारा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दीं। इसके अलावा विजय सेतुपति भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम सामने नहीं आया था, लेकिन प्रीव्यू में एक्ट्रेस जमकर मारधाड़ करते हुए दिखाई दीं।
