शाहरुख ने डिप्लोमेट्स से मन्नत में की मुलाकात, कनाडा की कॉन्सल जनरल ने की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
शाहरुख खान ने हालिया डिप्लोमेट्स के लिए मुंबई में अपने घर मन्नत पर पार्टी होस्ट की थी। पार्टी में फ्रांस, कनाडा और क्यूबेक जैसे कई देशों के काउंसिल्स शामिल हुए। डिग्निटरीज ने शाहरुख की खातिरदारी की तारीफ करते हुए ट्विटर पर फोटोज शेयर की। कनाडा की कॉन्सल जनरल Diedrah Kelly ने शाहरुख के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "मैं ऑडियंस में किंग खान के चार्म को अब समझी।"
