5 अगस्त से पठान के सेट पर शाहरुख की वापसी, भारत में रिक्रिएट होगी अफगानिस्तान जैसी लोकेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग अफगानिस्तान में होनी थी, लेकिन कोविड और तालिबान संकट के चलते भारत में ही अफगानिस्तान जैसी लोकेशन रिक्रिएट करके अब शूटिंग होगी। पठान के किरदार में शाहरुख वहां के आतंकियों से मुठभेड़ करते दिखेंगे। 5 अगस्त से शाहरुख शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म तकरीबन आधी शूट हुई। ज्यादातर शेड्यूल विदेश के ही हैं। अब तक सिर्फ रशिया में ही फिल्म की शूटिंग हुई है।
