लॉकडाउन के बाद पहली बार शूटिंग करते नजर आए शाहरुख, मन्नत की बालकनी पर दिए शॉट
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बाद शाहरुख खान पहली बार शूटिंग करते नजर आए। यह शूटिंग उनके घर मन्नत की बालकनी में हुई। बालकनी में ही शाहरुख बाहें फैलाये, नारे लगाते और बाल संवारते नजर आए। शाहरुख के साथ कुछ शूटिंग स्टाफ भी नजर आए। हालांकि अभीतक शूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट की कोई जानकारी नही मिली है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, वरुण धवन जैसे सितारे भी घर पर शूटिंग कर चुके हैं।
