बुर्ज खलीफा में शूट होने वाली पहली इंडियन फिल्म होगी शाहरुख की 'पठान'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख की फिल्म 'पठान' की शूटिंग दुबई के बुर्ज खलीफा के अंदर की जाएगी। इससे पहले अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' और किच्चा सुदीप की 'विक्रांत राणा' में बिल्डिंग को बाहर से दिखाया जा चुका है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान के साथ कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस बिल्डिंग के अंदर फिल्माएंगे और यह बुर्ज खलीफा के अंदर किसी इंडियन फिल्म की शूटिंग का पहला मौका होगा।
