बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, उनके प्रशंसकों की दीवानगी और बढ़ती जा रही है। अब प्रशंसकों को उत्साहित करने वाली एक और खबर सामने आई है। फिल्म 'पठान' का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। इसी के साथ ही एक बार फिर से शाहरुख बुर्ज खलीफा पर नजर आएंगे। इससे पहले उनके जन्मदिन पर उनको बुर्ज खलीफा से कई बार बधाई दी गई है।