शमा सिकंदर कर चुकी हैं कास्टिंग काउच का सामना, कहा- अब बदली है निर्माताओं की सोच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री शमा सिकंदर लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। वह पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने मंगेतर जेम्स मिलिरन से शादी रचाई थी। अब वह पर्दे पर वापसी करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह कुछ स्क्रिप्ट देख रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था।