'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज़, डकैत के किरदार में रणबीर कपूर दिखे एकदम दमदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया। जिसमें डकैत के किरदार में रणबीर कपूर एकदम दमदार लग रहे हैं। फिल्म की कहानी काजा नामक काल्पनिक शहर पर आधारित है। काजा में एक दबंग जनरल शुद्ध सिंह ने कैद किया है। कैद में लड़के को काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। बाद में यही लड़का गुलाम से लीडर बनता है। वह अपने कबीले का मसीहा बन जाता है।
