रणवीर के शो में शरवरी वाघ की एंट्री, यशराज बैनर से करेंगी डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
19 नवंबर को रिलीज़ हो रही 'बंटी और बबली2' से शरवरी वाघ बतौर एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। उनकी मेंटरिंग खुद आदित्य चोपड़ा ने की है। वो 'बाजीराव मस्तानी' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुकी हैं। अब वो रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' का हिस्सा हैं। वो सनी कौशल के साथ 'द फॉरगॉटन आर्मी' में भी दिख चुकी हैं। शरवरी के साथ यशराज बैनर ने तीन फिल्मों का करार किया है।
