'डॉक्टर जी' में आयुष्मान और रकुल प्रीत संग नजर आएंगी शेफाली शाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik jagran
पिछले काफी दिनों से आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' काफी चर्चा में है। फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। अब खबर है कि इस फिल्म की टीम के साथ ऐक्ट्रेस शेफाली शाह भी जुड़ गई हैं। हालांकि शेफाली के रोल के बारे में अभी ज्यादा नहीं बताया गया है मगर उनके किरदार का नाम डॉक्टर नंदिनी होगा।
