पीएम मोदी के राष्ट्र के संबोधन पर शेखर कपूर ने दी प्रतिक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार शाम 6 बजे पीएम मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को लेकर शेखर कपूर ने प्रतिक्रिया दी। शेखर ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी की जनता से हार्दिक अपील कोविड-19 के खिलाफ पहरे को बनाए रखने के लिए। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, खासतौर पर आने वाले त्योहार के सीजन में। हम सब इंफेक्शन के खिलाफ योद्धा है, संदेश को फैलाओ, कोरोना को नहीं, हम जीत जाएंगे।'
