शर्लिन ने दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण के लुक पर विवाद गहराता जा रहा है। अब शर्लिन चोपड़ा ने भी दीपिका के लुक को गलत बताया है। उनको लगता है कि दीपिका ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ की सदस्य है। साथ ही, कहा कि भगवा रंग की बिकिनी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं। उन्होंने इसे बर्दाश्त के बाहर बताया। इसे लेकर ‘बायकॉट पठान’ फिर से ट्रेंड करने लगा।
