अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले शर्लिन ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। उनपर फ्री पोर्नोग्राफिक वेबसाइट्स पर अश्लील सामग्री अपलोड करने का आरोप है। शर्लिन का दावा है कि वह कंटेंट सब्सक्रिप्शन बेस्ड इंटरनेशनल पोर्टल के लिए थी और वे पायरेसी का शिकार हुईं। इसके पहले सेशन कोर्ट ने शर्लिन के खिलाफ दायर केस में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की। केस की सुनवाई सोमवार तक के लिए आगे बढ़ी।
