शिबानी ने गर्दन पर बनाया फरहान के नाम का टैटू, जन्मदिन पर किया रिवील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
शिबानी दांडेकर का आज जन्मदिन है। उन्होंने करियर की शुरुआत अमेरिकी टेलीविजन में एंकर के तौर पर की और भारत लौटने के बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाया। मॉडलिंग के साथ ही उन्होंने सिंगर के रुप में भी पहचान बनाई। शिबानी ने अपने जन्मदिन जेस्चर के तौर पर अपनी गर्दन पर ब्वॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया। शिबानी ने अपने 42वें जन्मदिन पर प्रेमी फरहान को टैटू समर्पित किया।
