शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर ठगी का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
वेलनेस सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में लखनऊ पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो FIR दर्ज की गई थी। अब लखनऊ पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में जांच तेज कर दी है। लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है जबकि दूसरी टीम मुंबई पहुंचेगी।
