रिचर्ड गेरे किसिंग केस में शिल्पा शेट्टी को 15 साल बाद मिली राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी विवादों में भी रही हैं। 2007 में वह उस समय मुसीबत में फंसी थीं, जब राजस्थान में एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने उन्हें सरेआम किस किया था। शिल्पा पर सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। केस में कोर्ट ने शिल्पा को माफी देते हुए उन्हें अभद्रता और अश्लीलता फैलाने जैसे अपराधों से मुक्त किया।
