शिल्पा और राज के खिलाफ एफआईआर, अब एक्ट्रेस ने जारी किया बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
शिल्पा और राज के खिलाफ बांद्रा पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। नितिन बरई नाम के एक शख्स ने कपल के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शिल्पा शेट्टी ने अब कहा है कि इस बात से मैं बहुत शॉक्ड हूं। मैं बताना चाहूंगी कि SFL Fitness एक वेंचर है जिसे काशिफ खान चलाते थे। उन्होंने इस ब्रैंड नेम से देशभर में फिटनेस जिम खोलने के राइट्स लिए थे।
