शर्लिन के खिलाफ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने किया 50 करोड़ की मानहानि का केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकीलों ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। राज और शिल्पा के वकीलों ने शर्लिन चोपड़ा के पिछले हफ्ते जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद यह कदम उठाया। शर्लिन ने अपनी शिकायत में राज और शिल्पा के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अंडर वर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया।
