इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी की एंट्री, बनीं रोहित शेट्टी के यूनिवर्स की पहली फीमेल कॉप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्मों सुखी और निकम्मा को लेकर भारी उत्साह के बीच, आज एक और नया ऐलान किया है। शिल्पा शेट्टी अब रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट इंडियन पुलिस फोर्स के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी ने इसके लिए एक छोटा-सा पोस्टर शूट भी करा लिया है। टीवी के बाद अब उनके फैंस शिल्पा को ओटीटी पर भी देखेंगे।
