शिल्पा की मां को मिली धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट केस में राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी को धोखाधड़ी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट केस में राहत मिली है। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें बेल दी। पार्षद फिरोज आमरा ने सुनंदा पर आरोप लगाया था कि शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में उनसे 21 लाख रुपये का लोन लिया था। लेकिन 2016 में उनकी डेथ के बाद शेट्टी परिवार ने लोन चुकाने से मना कर दिया था।
