शिंदे गुट को मिला शिवसेना दफ्तर, उद्धव ठाकरे की याचिका पर नहीं हो सकी सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rediff
अब संसद का शिवसेना दफ्तर भी शिंदे गुट को दिया गया। वहीं, शिवसेना का नाम और निशान छीने जाने के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई नहीं हो सकी। कपिल सिब्बल ने अदालत से कहा कि उद्धव गुट के असेंबली ऑफिस पर पहले ही कब्जा किया जा चुका है। अगर स्टे नहीं मिला, तो शिंदे गुट ऑफिस और बैंक अकाउंट भी छीन लेगा।
