दिवंगत पुनीत राजकुमार संग खास बॉन्ड शेयर करते थे शिवा राजकुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: js news times
कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार आज 60 साल के हुए। लेकिन उनके जन्मदिन पर हर साल की तरह इस साल उनके छोटे भाई पुनीत राजकुमार मौजूद नहीं हैं। दरअसल, अभिनेता पुनीत का निधन 29 अक्टूबर 2021 को हार्टअटैक के चलते हो गया था। पुनीत, शिवा के लिए बच्चे की तरह थे। वो उनसे 13 साल छोटे थे। दोनों क्लोज बॉन्ड शेयर करते थे। बता दें पुनीत के निधन के बाद शिवा का ये पहला जन्मदिन है।
