श्लोका पंडित बोलीं- बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखा, 7 साल बाद मिली पहली फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indulgexpress
श्लोका पंडित ने फिल्म 'हैलो चार्ली' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की का किरदार निभाया है, जो सर्कस में परफॉर्म करती है। मीडिया से श्लोक ने फिल्म और अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए बताया कि मुझे एक्ट्रेस तो बनना ही था। यह मेरा बचपन का ख्वाब था। वह कास्टिंग एजेंसी को ऑडिशन दे रही थी, तब 'हैलो चार्ली' की कास्टिंग असाइन हुई थी।
