जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रणौत को लगा बड़ा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका मिला है। दरअसल उनके खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था। इस मामले को रद्द करने की याचिका कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया।
