एक्टर राजीव कपूर के निधन पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैरान, बोली रणधीर की है चिंता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर के निधन से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं फिल्म हिना फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा इस खबर से काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि मैं रणधीर के साथ टच में हूं, जो कि बीते कुछ सालों में बहुत कुछ झेल चुके हैं. उन्होंने अपनी प्यारी मां को खो दिया और अपने भाइयों को भी. वो एक कमाल के इंसान थे, बहुत स्वीट थे वो, बहुत संवेदनशील और दयालु।
