शोले के 'सूरमा भोपाली' नहीं रहे, मशहूर एक्टर जगदीप का निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zeenews
मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. उन्होंने 'शोले' फिल्म में 'सूरमा भोपाली' के अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने कहा, 'उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया. आयु संबंधी समस्याओं के कारण वह अस्वस्थ थे.'