x

प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग 'आरंभ'

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

भारत में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। अभी भगवान राम के जीवन पर केंद्रित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा हो रही है। अब इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता प्रभास ने दी है। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आदिपुरुष आरंभ।' साथ ही उन्होंने एक फोटो शेयर की है, उस पर भी 'आरंभ' लिखा है।