कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू, इस दिन होगी रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: naiduniya
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन काफी समय से फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। यह तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक बार फिर कार्तिक और कृति की जोड़ी नजर आने वाली है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।