मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' की शूटिंग शुरू
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हर दिल अजीज अभिनेता मनोज बाजपेयी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। फिल्मों के अलावा OTT प्लेटफॉर्म पर भी उनकी धाक जमी रहती है। पिछले साल 'द फैमिली मैन 2' में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। अब उनकी एक नई फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। मनोज और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपनी फिल्म 'गुलमोहर' में नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।