रजनीकांत की 'जेलर' की शूटिंग शुरू, फर्स्ट लुक जारी कर फैन्स को दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। सोमवार को मेकर्स ने यह फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें रजनीकांत का इंटेन्स लुक देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। 71 साल के रजनीकांत इस पोस्टर में हल्की दाढ़ी और चश्मे के साथ काफी सीरियस दिख रहे हैं। पोस्टर में साथ में लिखा है, 'मै वो आदमी है, जिससे तुम पंगा नहीं लेना चाहोगे।'
