इंडस्ट्री को री-स्ट्रक्चर करने के लिए 1 अगस्त से बंद होगी तेलुगू फिल्मों की शूटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सदस्यों ने ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2022 से सभी फिल्मों की शूटिंग नहीं होगी। फैसला इंडस्ट्री को री-स्ट्रक्चर करने के लिए लिया गया है। दरअसल, टिकट के पैसे बढ़ने से थिएटर में कम लोग जा रहे हैं। इसलिए तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड को लगता है कि टिकट के चार्ज कम होने चाहिए, ताकि हर बैकग्राउंड के लोग थिएटर में जाकर फिल्में देख सकें।
