जैकी भगनानी के प्रोडक्शन की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह मौजूदा दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इस साल वह कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब खबरों की मानें तो श्रद्धा के खाते में एक और फिल्म जुड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह जैकी भगनानी के प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें श्रद्धा मुख्य भूमिका में दिखेंगी।