'चालबाज इन लंदन' में डबल रोल के लिए श्रद्धा कपूर ऐसे करेंगी खुद को तैयार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
श्रद्धा कपूर मौजूदा दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल हैं। इस साल श्रद्धा कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस महीने की शुरुआत में श्रद्धा ने फिल्म 'चालबाज इन लंदन' का ऐलान किया था। इस फिल्म में श्रद्धा पहली बार डबल रोल की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जानकारी सामने आ रही है कि श्रद्धा इस भूमिका में खुद को ढालने के लिए एक्शन ट्रेनिंग लेंगी।