सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हाल में मेकर्स ने सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। नीरज पांडे, शीतल भाटिया और सुदीप तिवारी अपने नए वेंचर बूटरूम स्पोर्ट्स के तहत इस बायोपिक का निर्माण करेंगे। अब मेकर्स ने इस बायोपिक फिल्म के लिए मुख्य चेहरा घोषित कर दिया है। फिल्म के लिए अभिनेता श्रेयस तलपड़े को चुना गया है। वह फिल्म में IPL क्रिकेटर तांबे का किरदार निभाने वाले हैं।