बर्थडे स्पेशल: 33 साल की हुईं श्रिया पिलगांवकर, पहली ही फिल्म के लिए मिले थे 6 पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tellygupshup
5 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर का आज 33वां जन्मदिन है। वो सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं। श्रिया अब तक मिर्जापुर, फैन, बीचम हाउस और हाउस अरेस्ट जैसी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में दिख चुकी हैं। उन्होंने 2013 में मराठी फिल्म 'एकुलती एक' फिल्म से बड़े पर्दे पर शुरुआत की। जिसके लिए उन्हें 6 अवॉर्ड्स भी मिले।
