एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
अभिनेत्री श्रिया सरन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, श्रिया ने बताया कि उन्होंने 2020 यानी पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन उन्होंने अब जाकर सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है। श्रिया ने एक प्यारा सा वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।