नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फिल्मों में आने की चर्चा अक्सर चलती रहती है। इस महीने ही नव्या के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की घोषणा हुई थी। अब इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है। खास बात यह है कि नव्या के पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी नजर आएंगी। बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों को इस पॉडकास्ट में एक साथ देखा जाएगा।