'मिशन मजनू' के एक्शन सीन शूट करने के दौरान घायल हुए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच तमाम तरह की सावधानियों के साथ कई फिल्मों की शूटिंग की जा रही है। अभी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म के एक्शन सीन को फिल्माने के दौरान सिद्धार्थ घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी दर्द होने के बावजूद सिद्धार्थ ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया था।