सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके प्रदर्शन को सराहा गया है। उन्होंने फिल्म में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार को निभाया था। कुछ दिन पहले ही फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अब जानकारी सामने आई है कि 'शेरशाह' IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बन गई है।