सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने बठिंडा से दो आरोपियों को हिरासत में लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: koimoi
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने बठिंडा से दो आरोपियों केशव और चेतन को हिरासत में लिया। हमले से पहले केशव अन्य आरोपी संदीप उर्फ केकड़ा के साथ रेकी में शामिल था। मूसेवाला की 29 मई को गोलियां मारकर हत्या की गई थी। हत्यारों ने पहले प्रशंसक बनकर मूसेवाला की रेकी की और फिर गोलियां मारी। लाली मौड के ग्रुप के सदस्य केशव ने मूसेवाला पर हमला करने वालों को हथियारों की आपूर्ति की थी।
