सिद्धू मूसेवाला का पैतृक गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव जवाहरके में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। आज ही उनके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था। उनके शरीर को लगभग दो दर्जन गोलियों ने छलनी कर दिया था। इस साल मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी।
