सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से खामोश करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
करण जौहर ने करीब दो महीने के बाद इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है. ‘हमारे महान राष्ट्र के लिए.... संस्कृति, विरासत और इतिहास का एक खजाना. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद’. हालांकि, करण जौहर ने इस पोस्ट के लिए भी कमेंट बंद किए हुए हैं. यानी वह लोगों की प्रतिक्रियाओं से बचना चाहते हैं. ऐसा ही उन्होंने ट्विटर पर भी किया हुआ है.`