गायक अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के चर्चित गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना वायरस के कारण कोलकाता में निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह 11:00 बजे अरिजीत की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल में ही अरिजीत की मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने कंफर्म किया था।