म्यूजिकल फिल्म से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गायक गुरु रंधावा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गायक गुरु रंधावा संगीत की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। गायक और म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री अपनी खास पहचान बनाई है। अब रंधावा के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। गायिकी में अपनी छाप छोड़ने के बाद रंधावा फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करेंगे।एंडेमोल शाइन इंडिया के नए प्रोजेक्ट से वह हिन्दी फिल्मों में डेब्यू करेंगे।