सिंगर हर्षदीप कौर ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर लिखा- स्वर्ग से एक नन्हा फरिश्ता धरती पर उतरा है
Shortpedia
Content Team
Image Credit: instagram
गायिका हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह ने बुधवार को बेटे के जन्म की जानकारी दी. कौर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे का जन्म मंगलवार को हुआ. गायिका ने पति के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की. उन्होंने लिखा, ‘‘स्वर्ग से एक नन्हा फरिश्ता धरती पर उतरा है और उसने हमें मम्मी-डैडी बनाया है. हमारा जूनियर ‘सिंह’ आ चुका है. हम बेहद खुश हैं.’’