मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हिमेश की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर को आई चोटें
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: mid-day.com
मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट हो गया और कहा जा रहा था कि सिंगर को भी चोटें आई हैं. लेकिन इन सभी अफवाहों को गलत बताते हुए हिमेश ने कहा कि वे बिल्कुल ठीक हैं और वे कार में मौजूद ही नहीं थे. हालांकि सिंगर ने बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ, जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोटें आई और हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है.
