गायक पलाश सेन हुए कोरोना संक्रमित, ले चुके हैं वैक्सीन की पहली डोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TOI
गायक पलाश सेन कोरोना संक्रमित हुए। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'आज जो खबर मिली वह अच्छी नहीं है। लेकिन आज वह दिन है, जब मैंने एक नई लड़ाई लड़ना शुरू की। दुर्भाग्यवश मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और घर पर पृथक-वास में रह रहा हूं। मैं नियमित रूप से आराम, योग करके, आयुर्वेद से और खूब पानी पीकर तथा संगीत की मदद से इस रोग से लड़ रहा हूं।'
