सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के तीसरे जज बने गायक शंकर महादेवन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
गायक शंकर महादेवन फिल्म इंडस्ट्री में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। शंकर कई रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के तीसरे जज के रूप में शंकर को चुना गया है। 'सा रे गा मा पा' दशकों से टीवी का लोकप्रिय सिंगिंग शो रहा है।