सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' के टाइटल सॉन्ग में नजर आईं गायिका श्रेया घोषाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
गायिका श्रेया घोषाल की मखमली आवाज के लाखों दीवाने हैं। इस साल श्रेया पहली बार मां बनने को लेकर सुर्खियों में रही हैं। श्रेया ने इस साल 22 मई को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने फैंस के साथ अपने नन्हें मेहमान की तस्वीर साझा करके खुशखबरी दी थी। अब उन्हें स्टार प्लस चैनल पर आने वाला टीवी सीरियल 'जिंदगी मेरे घर आना' के टाइटल सॉन्ग में देखा गया है।