आज 44 साल की हुईं सिंगर सोना मोहापात्रा, पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में रह चुकी हैं ब्रांड मैनेजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Her Zindagi
17 जून 1976 को ओडिशा के कटक में जन्मी गायिका सोना मोहापात्रा का आज बर्थडे है। सोना ने बीटेक और एमबीए किया है। सिंगिंग में आने से पहले सोना मोहापात्रा पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में ब्रांड मैनेजर भी रह चुकी हैं। सोना ने साल 2005 में संगीतकार और निर्देशक राम संपत से शादी रचाई थी। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं।
